मजदूर
हमसे भारत , हम भारत भाग्य विधाता खुद के भाग्य लिए मरने को मजबूर हूं।
हां मैं मजदूर हूं-हां मैं मजदूर हूं
चल पड़ा हूँ जीवन पथ पर मंजिल मीलों दूर है, चलना मेरी मजबूरी है।
हां मैं मजदूर हूं-हां मैं मजदूर हूं
बिना रुके बिना थके आसमान के साथ मैं चल पड़ा हूं धूप की छांव में,चलने को मजबूर हूं।
हां मैं मजदूर हूं-हां मैं मजदूर हूं
जीने की आस लिए परिवार को साथ लिए, असंभव को संभव करके चलने को मजबूर हूं।
हां मैं मजदूर हूं-हां मैं मजदूर हूं
अपने ही घर में प्रवासी बनकर, चल पड़ा हूं निराश होकर क्योंकि मैं मजबूर हूं।
हां मैं मजदूर हूं - हां मैं मजदूर हूं
बचत की खपत के बाद , शहर की बेरुखी से गांव की गोद में जाने को मजबूर हूं
हां मैं मजदूर हूं - हां मैं मजदूर हूँ
थकान के चादर में पटरियों पर मौत की नींद सोने को मजबूर हूं ।
हां मैं मजदूर हूं - हां मैं मजदूर हूं
छाती में चिराग की दूध लिए बिना ममता लुटाई, आंचल समेटकर दुनिया छोड़ जाने को मजबूर हूं।
हां मैं मजदूर हूं - हां मैं मजदूर हूं
प्रशांत गौतम ✍️✍️
मुजफ्फरपुर,बिहार
Well done
ReplyDelete