Posts

Showing posts from April, 2025

अख़बार के आखर

Image
अखबार के आखर वो आज भी जिंदा हैं.... वो तब भी जिंदा था....... वो कल भी जिंदा होगा...... यह तस्वीर पटना में मां गंगा घाट किनारे स्थित हैं...! ज्ञान के पन्नों पर कुछ ज्ञान जानने की तम्मन्ना हैं.... तारीखों के पन्नों पर कुछ ज्ञान जानने की तम्मन्ना हैं..... चंद सिक्को में खरीदा पर कुछ ज्ञान जानने की तम्मन्ना हैं..... चाय के नुक्कड़ों के ताज़गी पर कुछ ज्ञान जानने की तम्मन्ना हैं..... सूर्योदय की शुरूआत अक्षरों पर कुछ ज्ञान जानने की तम्मन्ना हैं......! ✍️✍️ प्रशांत गौतम

अपनी पीढ़ियों के समक्ष शिव मलिक अपनी क क ह रा... की अभ्यास करते हुए।

Image
कोई आए और मेरे कालिख जैसे झोपड़ियों में कलम की स्याही फेंक दे मैं अमर हो जाऊंगा.......! ✍️प्रशांत गौतम✍️ ==================== 14अप्रैल भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर   जी की 134वीं  जयंती समस्त भारतवर्ष मना रहा था उसी कड़ी में मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रलोक बस्ती में युवा तरुणाई छोटे छोटे बचपनों कॉपी - कलम वितरण के माध्यम से उन बच्चों में सकारात्मक पहल की कोशिश की गई  सबको इक्कठा किया गया जहां वे सब दिन उनकी पाठशाला चलती है उसी अंदाज में बैठ गए थे। आदरपूर्ण बात ये रही कि जिनका भी आगमन उनके समीप होता सबको सभी बच्चे मिलकर नमस्ते 🙏से स्वागत 💐 करते उन्हें इस बात का एहसास था कि किसी बड़े या आगुंतकों के आने पर उनका अभिवादन करना हैं जिसका एक बेहद सुखद अनुभूति हम सबको मिला एवं यह पठन पाठन का परिणाम था।  सभी भारत भाग्य विधाताओं में पाठ्य सामग्री वितरण किया गया सबके चेहरे पर खुशी थी हम सब उनकी खुशी में शामिल थे क्योंकि हमें भी अच्छा लग रहा था। बाबा साहब की जय कारो से गूंज उठा वो मोहल्ला  भीम राव अंबेडकर जिंदाबाद....... किसी ने ठीक कहा हैं, मेरी झुग्गियों में...