Posts

Showing posts from August, 2022

जिस व्यक्ति के पीछे देश नहीं होता वह व्यक्ति व्यक्ति ना होकर भटकती जानवर की श्रेणी में उसे गिना जाता है।🇮🇳🙏

Image
15 अगस्त 1947 विश्व पटल पर राजनैतिक, भौगोलिक परिदृश्य बदला था लगभग 200 वर्षों के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चल रहे जंग से भारतीयों ने स्वाधीनता के आंगन में खुद को स्थापित किया। विश्व में अपनी अलग पहचान के लिए स्वयं को भारत स्वधीन देश के रूप में आगे बढ़ने को तैयार था। कभी विश्वगुरु ,समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत की जीता जागता देश आत्मनिर्भर की सूची में आर्थिक रूप से दुनिया के सबसे सबल राष्ट्रों की सूची में अग्रणी यह भारत भूमि फिर से दुनिया के लिए शांतिदूत विश्व गुरु बनकर विश्व को पुनः अपनी समृद्ध संस्कृति से नवजीवन देने को तैयार है। आज का दिन भारत स्वाधीनता के 76 वर्ष मना रहा है तथा आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में पूरा देश खूब धूमधाम से इस दिन को याद कर रहे हैं विजयी विश्व तिरंगा प्यारा को गगन में फहराने की संवेदना लिए समस्त देशवासी खुद को आज के इस महोत्सव का हिस्सा मानकर अपना अपना योगदान देते हुए इसका सहभागी बनकर खुश है हमें यह भी समझना है की आजादी के अमृत महोत्सव तक हम भारत के लोग स्वयं पर कितना निर्भर हुए हैं। हम आत्मनिर्भर के दृष्टिकोण से कितने समृद्ध ह...

मोटाभाई की सत्ता सेंधमारी बिहार में विफ़ल-प्रशान्त गौतम

Image
मोटाभाई की सत्ता सेंधमारी बिहार में विफ़ल-प्रशान्त गौतम आज जो सुशासन बाबू महागठबंधन के नेता के रूप में शपथ लिए हैं । वह कल तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए  बिहार के अगुवाई करने वाले नेता थे।  परंतु अब 👇 बात, रात एवं जज्बात  तीनों बदल चुके हैं जो कल तक सत्ता के छत के नीचे रात गुजार रहे थे उनका छत बदल चुका है एवं जो विधानसभा में बार-बार सरकार को चुनौती दे रहे थे कि चाचा जी से बिहार नहीं संभल रहा है वह अब चाचा जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बगल में बैठ कर चाचा जी को पुनः मजबूत करेंगे और बिहार में सुशासन की रेलगाड़ी के इंजन में दोनों चाचा-भतीजा मुख्य लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट  के रूप में सेवा देंगे । कुछ समय पहले तक राजद सुप्रीमो श्री लालू यादव जी के बड़े लाल जो ना जाने सुशासन की सरकार को डबल इंजन की सरकार, बीमारू सरकार, भ्रष्टाचार की सरकार  कह रहे थे वह आज उसी महागठबंधन की 8 बोगियों वाली रेलगाड़ी में फर्स्ट टायर की सवारी के लिए अपना स्थान पक्का कर आ चुके होंगे ।  अपने आप को समाजवादी कहने वाले नीतीश कुमार जी एवं तेजस्वी यादव जी...