अपनी पीढ़ियों के समक्ष शिव मलिक अपनी क क ह रा... की अभ्यास करते हुए।
कोई आए और मेरे कालिख जैसे झोपड़ियों में कलम की स्याही फेंक दे मैं अमर हो जाऊंगा.......!
✍️प्रशांत गौतम✍️

इस तस्वीर में अपनी पीढ़ियों के समक्ष शिव मलिक अपनी क क ह रा... की अभ्यास करते हुए।
====================
14अप्रैल भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती समस्त भारतवर्ष मना रहा था उसी कड़ी में मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रलोक बस्ती में युवा तरुणाई छोटे छोटे बचपनों कॉपी - कलम वितरण के माध्यम से उन बच्चों में सकारात्मक पहल की कोशिश की गई सबको इक्कठा किया गया जहां वे सब दिन उनकी पाठशाला चलती है उसी अंदाज में बैठ गए थे। आदरपूर्ण बात ये रही कि जिनका भी आगमन उनके समीप होता सबको सभी बच्चे मिलकर नमस्ते 🙏से स्वागत 💐 करते उन्हें इस बात का एहसास था कि किसी बड़े या आगुंतकों के आने पर उनका अभिवादन करना हैं जिसका एक बेहद सुखद अनुभूति हम सबको मिला एवं यह पठन पाठन का परिणाम था।
सभी भारत भाग्य विधाताओं में पाठ्य सामग्री वितरण किया गया सबके चेहरे पर खुशी थी हम सब उनकी खुशी में शामिल थे क्योंकि हमें भी अच्छा लग रहा था।
बाबा साहब की जय कारो से गूंज उठा वो मोहल्ला
भीम राव अंबेडकर जिंदाबाद.......
किसी ने ठीक कहा हैं,
मेरी झुग्गियों में कोई ट्रक से रेवड़ी फेंक दें मैं बेहाल हो जाऊंगा कि कितना खुद के लिए समेट लूं , लेकिन.......
कोई आए और मेरे कालिख जैसे झोपड़ियों में कलम की स्याही फेंक दे मैं अमर हो जाऊंगा.......!
घरों में कॉपी पेंसिल जाते हीं शिव मलिक जो पिछले 20वर्षों से नगर निगम का सफाई योद्धा हैं जिससे शहर साफ रहता हैं उनकी अपनी बचपन की याद ताजा हो गई और जल्दीबाजी में ही उन्होंने उनके बच्चों को मिले सामग्री को लेकर खुद के हिसाब से कुछ लिखने का प्रयास किया गया और जब ऐसा देखने के बाद मन में उत्सुकता हुई कि आखिर वो क्या कर रहे हैं सामने से देखने पर अपनी यादों को टटोलते हुए उनकी पांचवीं तक ही की गई पढ़ाई का एक उदाहरण स्वरूप अपनी मौजूदगी से खुद को साबित कर रहे थे और खुशी से कहें कि हम 5वाँ पास हैं उसके बाद काम में लग गए बाद में ये सब छूट गया अब तो बच्चा सबको पढ़ाएंगे ताकि उसकी दुनियादारी की समझ विकसित हो। शिव मलिक जी के आंखों में विश्वास था आने वाले स्वर्णिम भविष्य का उनकी ये उम्मीद हमेशा जीवित रहें और उससे भी बड़ी बात उनके सामने ये कुछ उम्मीद पूरा हो ताकि खुशी की अनुभूति को वो खुद महसूस करें ।
भारत रत्न भीम राव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन 🙏🙏
✍️✍️✍️
प्रशांत गौतम
मुजफ्फरपुर
बहुत ही सुंदर ब्लॉग है । Keep writing
ReplyDeleteआभार🙏
Delete