मोटाभाई की सत्ता सेंधमारी बिहार में विफ़ल-प्रशान्त गौतम

मोटाभाई की सत्ता सेंधमारी बिहार में विफ़ल-प्रशान्त गौतम

आज जो सुशासन बाबू महागठबंधन के नेता के रूप में शपथ लिए हैं । वह कल तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए बिहार के अगुवाई करने वाले नेता थे। 
परंतु अब 👇
बात, रात एवं जज्बात तीनों बदल चुके हैं जो कल तक सत्ता के छत के नीचे रात गुजार रहे थे उनका छत बदल चुका है एवं जो विधानसभा में बार-बार सरकार को चुनौती दे रहे थे कि चाचा जी से बिहार नहीं संभल रहा है वह अब चाचा जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बगल में बैठ कर चाचा जी को पुनः मजबूत करेंगे और बिहार में सुशासन की रेलगाड़ी के इंजन में दोनों चाचा-भतीजा मुख्य लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के रूप में सेवा देंगे ।
कुछ समय पहले तक राजद सुप्रीमो श्री लालू यादव जी के बड़े लाल जो ना जाने सुशासन की सरकार को डबल इंजन की सरकार, बीमारू सरकार, भ्रष्टाचार की सरकार कह रहे थे वह आज उसी महागठबंधन की 8 बोगियों वाली रेलगाड़ी में फर्स्ट टायर की सवारी के लिए अपना स्थान पक्का कर आ चुके होंगे । 
अपने आप को समाजवादी कहने वाले नीतीश कुमार जी एवं तेजस्वी यादव जी इस अवसर में समयवादी बनकर राजनीतिक कुशलता का परिचय देते हुए भाजपा की गुजराती मॉडल को तहस-नहस कर दिया एवं अमित शाह की सेंधमारी नीति का तो धज्जियां उड़ा दी और खामियाजा यह हुआ कि बिहार भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी विपक्ष की मुकदर्शक बनकर रह गई।
शासन व्यवस्था का उठापटक यहीं तक रुक जाता तो कोई बात नहीं लेकिन हिदायत इस तरह की कि आगे 2024 में समय ज्यादा बाकी नहीं है और दिल्ली की गद्दी कोई देवराज इंद्र का इंद्रासन नहीं  कि हमेशा बने रहिएगा।

लोकतंत्र की जननी बिहार
महर्षि चाणक्य भूमि बिहार


✍️✍️
प्रशान्त गौतम
छात्र स्नातकोत्तर
राजनीति विज्ञान
बिहार विश्वविद्यालय

Comments

Popular posts from this blog

मेरे सिवा कोई और मुझे भाता नहीं .....तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को मंच पर चढ़ने नहीं दिया

एक बेटी के जाने से एक पीढ़ी का अंत हो जाता है।😢😢 🙏🙏🇮🇳🇮🇳🚩🚩

अपनी पीढ़ियों के समक्ष शिव मलिक अपनी क क ह रा... की अभ्यास करते हुए।