एक बेटी के जाने से एक पीढ़ी का अंत हो जाता है।😢😢 🙏🙏🇮🇳🇮🇳🚩🚩
एक बेटी के जाने से एक पीढ़ी का अंत हो जाता है।😢😢 🙏🙏🇮🇳🇮🇳🚩🚩
-------------------------------------------------
बीते दिन सकरा की बेटी नैंसी प्रिया जो महद्दीपुर गांव की रहने वाली थी। गुमटी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई लेकिन विषय बहुत ही संवेदनशील , मार्मिक एवं ह्रदय विदारक यह घटना बहुत सारी क्रूरव्यवस्थाओं एवं लापरवाही की ओर ध्यान इंगित करता है। एक तो की ढोली रेलवे स्टेशन के पुरवारी गुमटी लगातार बंद रहता है उसके पीछे क्या कारण है कि ढोली स्टेशन पर कोई न कोई मालगाड़ी लगा रहता है एवं वह मालगाड़ी पश्चिम की गुमटी से लेकर के पूरब की गुमटी तक पहुंचा रहता है एवं थानावाला गुमटी जो एनएच 28 एवं पूसा समस्तीपुर को जोड़ती है एवं मुख्य सड़क के रूप में कार्य करती है तो दूसरी ओर पुरवारी गुमटी लगातार बंद रहता है क्योंकि गुमटी पर ही मालगाड़ी का पिछला एक दो डब्बा लगा रहता है
जिससे ग्रामीणों को उस पार जाने के लिए गुमटी के अंदर से होकर के मालगाड़ी के दो डिब्बों को पार करके अपनी साइकिल अथवा समान लेकर हमेशा पार करना पड़ता है। जो अत्यधिक जान जोखिम भरा है उनके पास कोई दूसरा विकल्प न होने के कारण मजबूरन उन्हें यह करना पड़ता है सामान्य रूप से तो यह भी देखने को मिलता है 10, 12, 15 , 20 , 25 तक के युवा वर्ग के लड़के - लड़कियां मालगाड़ी का आर-पार करने के रुकावट में वह तो जल्दी बाजी करते हैं एवं मजबूरन भी उन्हें मालगाड़ी के नीचे से पार करना पड़ता है । इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है गुमटी के बगल में दैनिक उपयोग की वस्तुओं का दुकान एवं पूरे इलाके भर के लिए एक बड़ा दैनिक सब्जी हाट लगता है जिसमे एवं आमजनों को गुमटी के बीच में मालगाड़ी होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है ।
उनके पास करने को कोई विकल्प नहीं है एवं दूसरी तरफ प्रशासन को इससे कोई मतलब नहीं है कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकता है आज किसी अन्य के घर की बेटी ही नहीं वह समाज की बेटी थी जो इस क्रूर व्यवस्था के कारण अपनी जान गवा दी।
इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह एक बड़ा विषय है आज उनके घर की ही बेटी नहीं गई है अगर ऐसा ही चलता रहा तो कभी किसी और घर का चिराग बुझ जाएगा ।
स्थानीय प्रशासन, रेलवे प्रशासन , जिलाधिकारी एवं जनमानस से निवेदन है कि उक्त विषय को गंभीरता से लेकर इसके समाधान के लिए यथाशीघ्र प्रयास किया जाए ।
#BetiBachaoBetiPadhao
सहमत हैं तो शेयर करें।😢😢
Bahut dukhad ghatna 😭
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDelete😭
ReplyDeleteYe gumti bahut saal se aksr regular band hi rahta h is me railway bivag ko kuch karna chahiye Taki aage kuch or sad news n mile
ReplyDeleteहाँ,
ReplyDeleteहम सभी लोगों को एक साथ
मिलकर इस विषय को गंभीरता से
ले. ताकि ऐसा घटना दुबारा न हो..
😰😰