बिहार चुनाव
बिहार चुनाव का परिणाम जो भी होता है लेकिन बिहार के विकास के लिए आने वाली सरकार की प्रतिबद्धता बहुत अधिक मायने रखती है जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने को होता है , तो समस्त बिहारवासी जागृत तो होते ही है परंतु जब नतीजा आने वाला होता है तो समस्त देशवासी जागृत हो जाता है ।
उसके बाद क्या होता है?
बिहारवासी भी निष्क्रिय होते है और साथ-साथ देश भी। जिसका निष्कर्ष यह निकलता है कि विकास की गति रुक जा रुक जाती है एवं बिहार वही पुराना बिहार की तरह खुद को बनाए रखता है।
रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, भ्रष्टाचार, अपराध, पलायन आदि विषयों पर जब तक कि सरकार से लेकर जनता इसके निवारण के लिए प्रतिज्ञा नहीं लेगी तथा उस प्रतिज्ञा को पूर्ण करने के लिए खुद को नहीं लगाएगी तब तक हम अपने बिहार को ऐसे ही उथल-पुथल की यथास्थिति में देखने को मजबूर रहेंगे।
प्रशांत गौतम✍️✍️
राजनीति विज्ञान
बिहार विश्वविद्यालय
Comments
Post a Comment